झांसी: नगर निगम की जमीन पर बने देव मैरिज गार्डन पर जांच की आंच, पैमाइश से मचा हड़कंप, वार्ड 60 की पार्षद ने उठाया मुद्दा
Jhansi, Jhansi | Jan 28, 2026 नगर निगम की जमीनों पर हुए अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के उनाव गेट स्थित देव मैरिज गार्डन की जमीन नापने जब नगर निगम की टीम पहुंची, तो वहां हड़कंप मच गया। दरअसल वार्ड नंबर 60 की पार्षद सुनीता पुरी ने सदन की बैठक में शिकायत की थी कि यह गार्डन सरकारी जमीन पर अवैध रूप से निर्मित है।