महोबा: महोबा के ग्राम कुरौराडांग में एक कलयुगी ससुर ने अपनी विधवा बहू की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या की
Mahoba, Mahoba | Mar 20, 2026 महोबा के कुरौरा डांग गांव में ससुर और बहू का रिश्ता कलंकित हो गया। आरोपी ससुर दयाराम ने अपनी विधवा बहू सुखदेवी के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतिका के पिता का आरोप है कि पति की मौत के बाद से ही ससुर बहू पर गलत नीयत रखता था। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने अपनी 16 वर्षीय पोती के सामने ही उसकी मां की जान ले ली।