राजसमंद: राजसमंद के भाजपा नेता व पसुन्द सरपंच अयान जोशी सहित अन्य 8 लोगों पर बुजुर्ग महिला से जमीन हड़पने और धमकाने का आरोप
राजसमंद जिले के पसुन्द पंचायत के सरपंच और भाजपा नेता अयान जोशी गंभीर आरोपों के घेरे में आ गए हैं। एक बुजुर्ग महिला ने सरपंच और उनके 8 अन्य साथियों के खिलाफ उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने और नुकसान पहुंचाने की शिकायत राजनगर पुलिस थाने में दर्ज कराई है। शिकायत में सरपंच पर पंचायत की जनता को "जूते मारने" की धमकी देने और मनमानी करने का भी आरोप लगाया गया है।