भीटी: बेवाना से कार्य स्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न रोकथाम, निषेध और निवारण अधिनियम की जागरूकता का अभियान हुआ शुरू
कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न रोकथाम, निषेध और निवारण अधिनियम पॉश एक्ट को लेकर जागरूकता अभियान की शुरुआत शुक्रवार शाम 4 बजे बेवाना से हुई। जन शिक्षण केंद्र और एक्शन एड इंडिया के संयुक्त बैनर तले इसके प्रति जागरूकता अभियान की शुरुआत पुष्पा पाल के नेतृत्व उपनिरीक्षक रमाशंकर सरोज ने किया। यह अभियान अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर और वाराणसी में चलेगा।