कटिहार: सदर अस्पताल में लाइट नहीं रहने के कारण मरीजों को हो रही परेशानी को लेकर राजद नेता ने सीएस से किया शिकायत
पिछले कुछ दिनों से सदर अस्पताल में लाइट नहीं रहने से मरीज को काफी परेशानी हो रही है। दिन के समय ही अस्पताल में अंधेरा छाया रहता है। इस समस्या की सूचना मिलते ही राजद नेता आशु पांडे पहुंचे। इस समस्या को लेकर उनके द्वारा सीएस को भी शिकायत किया गया। उन्होंने कहा कि अगर जल्द अस्पताल में लाइट की व्यवस्था में सुधार नहीं होता है तो वह धरना प्रदर्शन करेंगे।