लाडपुरा: बामला गांव में सांप के काटने से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, समाजसेवियों ने कराया अंतिम संस्कार
Ladpura, Kota | Aug 19, 2025 शहर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार दोपहर 1 बजे करीबन बारां जिले के बामला गांव निवासी एक शख्स की सांप के काटने पर इलाज के दौरान मौत हो गयी।परन्तु मृतक के परिवार के पास उसके शव को ले जाने व अंतिम संस्कार के रुपये नही होने पर समाज सेवी मनोज जैन आदिनाथ सामने आए और उन्होंने मृतक परिवार की पीड़ा समझी ओर उसे एम्बुलेंस व अंतिम संस्कार के लिए राशि उपलब्ध करवायी।