अमरोहा: अमरोहा में पूर्व जिपं अध्यक्ष से थाने में अभद्रता और बेटे से मारपीट के मामले में एसपी व कोतवाल के गिरफ्तारी वारंट जारी
Amroha, Amroha | Jul 23, 2025 12 अगस्त 2011 का ये मामला अमरोहा देहात थाने से जुड़ा था। सुबोध नगर कॉलोनी निवासी एक ठेकदार की पत्नी ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। शहर के मोहल्ला बड़ा बाजार निवासी पूर्व जिपं अध्यक्ष शिव स्वरूप टंडन के बेटे विशाल टंडन पर घर आकर मारपीट करने का आरोप लगाया था। शिकायत पर अमरोहा देहात थाना पुलिस ने विशाल टंडन को पूछताछ के बहाने से हिरासत में लिया था।