कानपुर: कानपुर महानगर को अतिक्रमण और जाम से मुक्त करने के लिए पुलिस ने किए इंतजाम, एसीपी कोतवाली ने दी जानकारी
कानपूर महानगर को अतिक्रमण और जाम से मुक्त करने के लिए जिलाप्रशासन और पुलिस कमिश्नरेट पुलिस ने कमर कस ली है।शहर के प्रमुख चौराहों पर सुबह से ही कमिश्नरेट पुलिस और नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी दल बल के साथ सड़को पर अतिक्रमण को हटवाते नजर आए। कानपुर शहर के अति भीड़ भाड़ वाले चौराहे पर जाम मुक्त कराने के लिए कवायत शुरू कर दी गई है।