कानपुर: डीसीपी ने कल्याणपुर में पैदल गश्त कर अवैध अतिक्रमण करने वालों को दी चेतावनी,कई वाहनों को भी किया गया सीज
कल्याणपुर में डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने पैदल गश्त कर अवैध अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी। इसके साथ ही उनके निर्देश पर कई वाहनों का चालान और कई वाहनों को सीज भी किया गया। डीसीपी ने जानकारी दी की नगर निगम से वैकल्पिक व्यवस्था कराकर अवैध सब्जी मंडी को जीटी रोड से शिफ्ट कराया जाएगा। यातायात नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।