कानपुर: कल्याणपुर के जलेश्वर मंदिर परिसर में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
कल्याणपुर के जलेश्वर मंदिर परिसर में आग लग गई।स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।फायर अधिकारी ने बताया सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक यूनिट घटनास्थल पर पहुंची और आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया।थाना प्रभारी ने जानकारी दी कूड़े के ढेर में आग लगी थी।आग विकराल रूप ले रही थी इसके पहले आग को बुझा दिया गया है।