बहेड़ी: नारायण नगला चौराहे से 500 मीटर दूरी पर बहेड़ी शीशगढ़ मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार की हुई मौत
बहेड़ी के नारायण नगला चौराहे से करीब 500 मीटर की दूरी पर बहेड़ी शीशगढ़ मार्ग पर आज 30 मार्च को रात करीब 9 बजे बाइक सवार उनई खालसा निवासी 50 वर्षीय नन्हे सिंह को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी हादसे के बाद आनन फानन में उसे सीएचसी बहेड़ी लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।