रामगढ़ चौक: नदियावां के पास टोटो पेड़ से टकराया, एक की मौत, 3 गंभीर घायल
नदियावां के समीप शुक्रवार 11 बजे एक तेज रफ्तार टोटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकरा।जहां टोटो पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।बताया जाता है कि टोटो लखीसराय से शेखपुरा की ओर जा रहा था।इसी दौरान नदियावां के समीप चालक का संतुलन बिगड़ गया। और टोटो सीधे सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया।