कोल: अकराबाद में रॉन्ग साइड आई कार ने बाइक को रोंदा, हादसे में दंपत्ती और 3 बच्चे हुए घायल
Koil, Aligarh | Jul 6, 2025 अलीगढ़ में जीटी रोड पर रविवार की शाम बाइक और कार की टक्कर हो गई। हादसे के कारण विपरीत दिशा से आ रही कार बताई जा रही है। सूचना पर हाइवे एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई। घायल पति पत्नी और उनके तीन बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इनमें एक कि हालत गम्भीर बताई जा रही है। सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।