पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में 50 हजार का इनामी बदमाश मारा गया, पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में हुई मौत: SP
पूर्णिया पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में रविवार को देर रात्रि 50 हजार ** का इनामी बदमाश बाबर मारा गया।पुलिस ने बाबर को जिले के अमौर थाना क्षेत्र में एक धान के खेत में मार गिराया।जब वह अपने सहयोगियों के साथ एक बड़ी डकैती की घटना को अंजाम देने जा रहा था।पुलिस के इस एनकाउंटर में 6 दुर्दांत अपराधी भी पकड़े गए हैं।