पूरनपुर: दीनारपुर में माता रानी के जागरण में आए युवक की बाइक चोरी, मुकदमा दर्ज
लखीमपुर खीरी के थाना निघासन चूरा टांडा निवासी दिनेश सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह 15 अक्टूबर को तकिया दीनारपुर निवासी अपने बहनोई लखन सिंह के याह माता रानी के जागरण में आया था। जागरण से उसकी बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है।