करपी: अरवल के करपी में मछली विवाद में खूनी झड़प, चार लोग गंभीर रूप से घायल
Karpi, Arwal | Jan 3, 2026 अरवल जिले के करपी प्रखंड अंतर्गत बरतारी सूर्य मंदिर के पास मछली को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी जख्मी बरतारी गांव के टाड़ी टोला के निवासी बताए जा रहे हैं। मारपीट की सूचना मिलते ही करपी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।