पिंकी पत्नी दूशासन अपने घर में सो रही थीं। इसी दौरान एक हिंसक कुत्ता वहां पहुंच गया और सो रही महिला पर हमला बोल दिया। कुत्ते ने महिला के हाथ-पैर सहित शरीर के कई हिस्सों पर काट लिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई।महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन तुरंत जाग गए और मौके पर पहुंचे। परिजनों ने किसी तरह कुत्ते को भगाया और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।