गभाना क्षेत्र के गांव गिरधरपुर में मंगलवार शाम को चार बजे भीषण आग लगने से हजारों रुपये का भूसा जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि किसान सोनू पुत्र मुन्नालाल ने पशुओं के चारे के लिए गांव के बाहर तीन बुर्जियों में भूसा रखा हुआ था। शाम के समय अचानक अज्ञात कारणों से बुर्जियों में आग लग गई और देखते ही देखते लपटों ने तीनों बुर्जियों को अपनी चपेट में ले लिया।