तोशाम: गांव खावा की बेटी सोनिका ढुल ने हरियाणा स्टेट गेम्स में स्वर्ण पदक जीता
गुरुग्राम स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित 27वीं हरियाणा स्टेट गेम्स प्रतियोगिता में तोशाम क्षेत्र के गांव खावा की प्रतिभावान खिलाड़ी सोनिका ढुल ने 100 मीटर बाधा दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सोनिका ने अपने सभी प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की और गांव सहित पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।