मुरैना जिले में दिवाली का उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया।सुबह से देर रात तक बाजारों में भीड़ रही। घरों और दुकानों में लक्ष्मी-गणेश की पूजा हुई। पूजा के बाद मिठाइयों का वितरण हुआ और बच्चे आतिशबाजी से आसमान रोशन करने लगे। प्रशासन की अपील पर लोग सावधानी से पटाखे चला रहे थे।पुलिस मुस्तैद रही और शहर देर रात तक दीपों से जगमगाता रहा।