बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र के परसा खेड़ा के पास शराब के नशे में 2 युवकों ने बाइक सवार युवक से की मारपीट, युवक हुआ घायल
थाना सीबीगंज क्षेत्र के परसा खेड़ा के पास बाइक सवार एक युवक से शराब के नशे में दो युवकों ने की मारपीट।युवक ने बताया कि वह बाइक लेकर जा रहा था इस दौरान उसके सामने शराब के नशे में दो युवक आ गए इसके बाद मामूली कहा सुनी को लेकर विवाद हुआ और उसके साथ मारपीट की गई। फिलहाल मारपीट के दौरान युवक के मामूली चोटे आई।