ग्राम सीतापठोर की 55 वर्षीय महिला कांताबाई पति चैतलाल नागवंशी की अधजली लाश मंगलवार की शाम 08 बजे के आस-पास सड़क पर मिली थी। महिला की लाश मिलने की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। महिला की मौत के मामले में कई तरह की अटकलें लग रही थी। पुलिस की शुरुआती जांच में यह पता चला है कि महिला ने आग लगाकर आत्महत्या की है।