पटेरा: बांदकपुर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर कलेक्टर और एसपी ने मंदिर कमेटी के साथ की बैठक
Patera, Damoh | Feb 4, 2026 प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र जागेश्वर नाथ बांदकपुर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर आज बुधवार शाम करीब 4:00 बजे दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने मन्दिर कमेटी के साथ बैठक की और महाशिवरात्रि आयोजन पर्व में सुरक्षा व्यवस्था,पार्किंग,पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक इंतज़ाम किये जाने आदि पर चर्चा कर रूपरेखा तय की।