शनिवार को सप्ताहांत के कारण कैंची धाम में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही लोग बाबा के दर्शन के लिए लाइन में खड़े थे। सड़कों पर वाहनों की कतार से जाम की स्थिति बनी रही। निगलाट से कैंची धाम, रातिघाट तक वाहन जाम में रेंगते रहे। शनिवार चार बजे स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय के बाद लंबा जाम यहां लगा है।