कोलारस: इल्ली मारने की दवा से चने की फसल उजड़ी, 10 गांवों के किसान प्रभावित, हंगामे के बाद खतौरा कृषि दवा दुकान सील
शिवपुरी जिले के कोलारस अनुभाग क्षेत्र के खतौरा क्षेत्र में कृषि दवा को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। खतौरा गांव में संचालित अग्रवाल कृषि सेवा केन्द्र से खरीदी गई इल्ली मारने की दवा के छिड़काव के बाद आसपास के करीब 10 गांवों के किसानों की चने की फसल खराब हो गई।ग्राम छापी निवासी किसान राजीव यादव ने बताया।