झांसी: ढिमरपुरा निवासी दो भाइयों ने रक्सा थाने में की शिकायत, कहा- पड़ोसी कर रहे खेत पर कब्जा
Jhansi, Jhansi | Aug 31, 2025 रक्सा थाना क्षेत्र के ढिमरपुरा निवासी महेश रैकवार और मूलचंद रैकवार ने अपने पुश्तैनी खेत पर रविवार को कब्जे की शिकायत दर्ज कराई है। दोनों भाइयों का आरोप है कि गांव के ही तीन लोगों ने उनके खेत पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। पीड़ितों ने दोपहर 2 बजे करीब बताया कि जब वे विरोध करते हैं, तो आरोपी लाठी-डंडों से हमला करने की धमकी देते हैं।