बरकागाँव: प्रखंड मुख्यालय के सभागार भवन में दो आदेशपालक हुए सेवानिवृत्त, दी गई विदाई
बड़कागांव प्रखंड के दो आदेश पालक हुए सेवानिवृत, दी गई विदाई बड़कागांव प्रखंड सह अंचल कार्यालय में दो आदेश पालक अनिल कुमार राम एवं नरेश नायक की सेवानिवृत होने पर उन्हें विदाई दी गई। विदाई समारोह का आयोजन प्रखंड मुख्यालय बड़कागांव सभागार भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी सहित सभी पदाधिकारी मौजूद थे। सभी ने लोगों की उज्जवल भविष्य की कामना की।