भदोही: महाराजा बलवंत सिंह जिला अस्पताल भदोही में मरीजों का लगा तांता,इमरजेंसी वार्ड मरीजों से पटा पड़ा।
महाराजा बलवंत सिंह जिला अस्पताल भदोही में मरीजों का लगा तांता,इमरजेंसी वार्ड मरीजों से पटा पड़ा। भदोही के महाराजा बलवंत सिंह जिला अस्पताल में मरीजों का तांता लग रहा है ।जैसे ही गर्मी की शुरुआत हुई उल्टी , दस्त व पेट दर्द की शिकायत लेकर मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं सीएमएस डॉ संजय तिवारी ने बताया कि गर्मी के दिनों में डायरिया का प्रकोप बढ़ जाता है।