भदोही: वारी गांव के यादव बस्ती में मिला घायल मोर ,सूचना पर पहुंचे वनकर्मी।
भदोही के सुरियावा थाना क्षेत्र के वारी गांव के यादव बस्ती में घायल मोर मिलने से गांव में कौतूहल का माहौल रहा ग्रामीणों द्वारा मोर देखने को लेकर तांता लगा रहा। वहीं उपस्थित लोगों ने वन विभाग को सूचना दिया जिस पर रेंजर ज्ञानपुर विजय श्रीवास्तव ने मोर को कब्जे में लेकर इलाज के लिए डॉक्टर को दिखाया। रेंजर ने कहा कि जैसे ही मोर सही हो जाएगा उसे छोड़ दिया जाएगा।