पटना ग्रामीण: दीदारगंज थाना क्षेत्र के नाथचक फोरलेन के नजदीक एक थार और बुलेट की टक्कर, दो युवकों की मौत
दीदारगंज थाना क्षेत्र के नाथचक फोरलेन के नजदीक सोमवार को एक थार और बुलेट के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बुलेट पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते हैं ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक थार पर सवार चार लोग फरार हो गए। थार पर बीजेपी का फ्लैग भी लगा हुआ था। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया।