धौलपुर: उलावटी गांव के पास 2 बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत में पिता पुत्र घायल
कंचनपुर रोड पर उलावटी गांव के पास बुधवार को दो बाईकों में भिड़न्त होने से सड़क दुर्घटना हुई है। दुर्घटना में एक बाइक पर सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक सड़क पर गिरे जरूर, लेकिन बाद में मौके से गायब हो गए। घटना की घायल पिता-पुत्र को एम्बुलेंस से बाड़ी अस्पताल लाया गया। जहां पुत्र की हालत गंभीर होने पर धौलपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है