खरगौन: CCI का नया नियम: अब कपास केवल खरगोन जिले में ही बिकेगा, बाहरी जिलों के किसानों पर रोक
बुधवार दोपहर 2 बजे भारतीय कपास निगम (CCI) ने कपास खरीदी को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। अब खंडवा, खरगोन और बुरहानपुर जिले के किसानों को अपनी कपास की उपज अपने ही जिले की मंडियों में बेचनी होगी। पड़ोसी जिलों के किसान अब यहां आकर कपास नहीं बेच पाएंगे।