कटघर इलाके में आज एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे के बाद सड़क पर कई किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर क्रेन की मदद से वाहन हटवाया और घंटों की मशक्कत के बाद यातायात सामान्य कराया। शनिवार 4:00 बजे हादसा हुआ है।