झांसी: जीआरपी टीम ने वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन से चोरी करने वाले 1 शातिर मोटर साइकिल चोर को किया गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Feb 2, 2025 पुलिस अधीक्षक रेलवे झाँसी के निर्देशन में चोरी, लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जीआरपी झाँसी टीम द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन से 01 शातिर मोटर साइकिल चोर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में चोर ने अपना नाम महेन्द्र सिंह निवासी जिला भिंड मध्य प्रदेश बताया।