सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज का विंध्याचल मंडल के स्वास्थ्य उपनिदेशक डॉक्टर ए के सिंह शनिवार दोपहर बाद करीब 12:30 बजे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय दो चिकित्सक एवं दो कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। इस पर स्वास्थ्य उपनिदेशक ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित चिकित्सकों एवं कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।