धरमपुरी: धानी में कारम नदी के पास मिली नाबालिग लड़की की लाश, इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
काली देवी पहुंच मार्ग के पास कारम नदी में नाबालिग लड़की का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई बताया जा रहा की दिनांक 20 अगस्त सुबह 9 बजे के लगभग लोगों ने काली देवी पहुंच मार्ग के पास में कारम नदी में एक नाबालिग लड़की का शव देखा गया जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई ओर देखने के लिए घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई ।