चूरू जिला मुख्यालय पर बुधवार को शीतला अष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर तारानगर रोड स्थित शीतला माता मंदिर में पारंपरिक मेले का आयोजन किया गया, जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं और बच्चों ने मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए, धोक लगाई और परिवार की सुख-समृद्धि व आरोग्य की कामना की।