गुनौर: खजुराहो लोकसभा के लिए नाम वापसी के अंतिम दिवस किसी भी अभ्यर्थी ने नाम नहीं लिया वापस 14 प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव
Gunnor, Panna | Apr 9, 2024 पन्ना कलेक्टर जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज नाम वापसी के अंतिम दिवस किसी भी अभ्यर्थी ने खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने हेतु नाम वापस नहीं लिया। अब खजुराहो लोकसभा सीट के लिए 14 अभ्यर्थी चुनाव लड़ सकेंगे जिसमें भारतीय जनता पार्टी एवं बहुजन समाज पार्टी सहित 14 प्रत्याशी मैदान में है।