गुनौर: जनपद पंचायत गुनौर की बसोरा ग्राम पंचायत में पदस्थ सचिव नारायण सिंह राजपूत हुए निलंबित
Gunnor, Panna | Apr 6, 2024 बसोरा ग्राम पंचायत में पदस्थ सचिव को निलंबित कर दिया गया है। गुनौर जनपद पंचायत के सीईओ अशोक चतुर्वेदी ने बताया कि जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघ प्रिय ने जनपद पंचायत गुनौर की ग्राम पंचायत बसोरा के सचिव नारायण सिंह राजपूत को निलंबित करने की कार्रवाई की है।