चूरू: चूरू जिले की तारानगर पुलिस ने ऊंटनियों की कराह सुनकर जागी इंसानियत, पुलिस की सख्ती से तस्करों के मंसूबे ध्वस्त
Churu, Churu | Feb 11, 2026 बुधवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के मुताबिक तारानगर पुलिस को सूचना मिली कि एक आयसर ट्रक में ऊंटनियों को भरकर उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है। इस पर साहवा सर्किल पर सख्त नाकाबंदी की गई। तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक को रोककर जब तिरपाल हटाया गया तो अंदर का मंजर झकझोर देने वाला था। 14 ऊंटनियों के मुंह और पैर रस्सियों से कसकर बांधे गए थे, वे दर्द से कराह रही थीं। पुलिस न