सीतामऊ: सीतामऊ थाना क्षेत्र के मानपुरा बरखेड़ी चौराहा से पुलिस ने एक व्यक्ति को 20 क्वार्टर देसी प्लेन शराब के साथ पकड़ा
पुलिस ने मानपुरा बरखेड़ी चौराहा से 25 वर्षीय गोपाल पिता नानुराम धनगर को 20 क्वार्टर देसी प्लेन शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ा है शराब की कीमत ₹1980 बताई गई। सीतामऊ थाने में पदस्थ एसआई हरि सिंह झाला ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है फिलहाल आरोपी के खिलाफ 34 आबकारी एक्ट की धारा में कार्रवाई की है।