इनकम टैक्स विभाग ने गाजीपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए शेल एग्री कमोडिटीज लिमिटेड पर छापेमारी की है।नंदगंज थाना क्षेत्र के फतेहउल्लाहपुर में स्थित कंपनी की फैक्ट्री में बुधवार को इनकम टैक्स की कई टीमें जांच-पड़ताल कर रही हैं।बताया जा रहा है कि 20 से अधिक अधिकारी इस कार्रवाई में शामिल हैं। फैक्ट्री परिसर में हरियाणा और दिल्ली नंबर की कई गाड़ियां मौजूद रही।