सासाराम: राचंडी धाम के पास मैट्रिक परीक्षा के बाद विवाद में दो छात्रों को गोली लगी, एक की मौत, एक आरोपी गिरफ्तार
Sasaram, Rohtas | Feb 21, 2025 मैट्रिक परीक्षा के बाद विवाद में दो छात्रों को गोली, एक की मौत। एक आरोपी गिरफ्तार। रोहतास जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर गुरुवार शाम बदमाशों ने मैट्रिक की परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्रों पर गोली चलाई। इसमें एक छात्र अमित कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा छात्र संजीत कुमार घायल है और उसका इलाज चल रहा है।