नर्मदापुरम सिक्योरिटी पेपर मिल (SPM) के आधुनिकीकरण एवं विस्तार की मंजूरी के बाद शनिवार को करीब 1 बजे सांसद दर्शन सिंह चौधरी के SPM परिसर पहुंचने पर अधिकारियों, कर्मचारियों, मजदूर संघ के पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने उनका उत्साहपूर्ण एवं आत्मीय स्वागत किया। स्वागत समारोह में मौजूद सभी वर्गों के लोगों का उत्साह देखते ही बनता था।