पिछोर: पिछोर नगर के छत्रसाल स्टेडियम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्यक्रम संपन्न हुआ
पिछोर में आज शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्यक्रम हुआ संपन्न।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर भोपाल से पधारे संघ के शहर प्रांत कार्यवाह नरेंद्र जी मीणा उपस्थित हुए।अपने उद्बोधन में संघ की स्थापना से लेकर वर्तमान स्थिति का उल्लेख किया।पथ संचलन का पूरे नगर में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।