इंदरगढ़: नगर शीतला माता से रतनगढ़ मंदिर तक 101 मीटर लंबी चुनरी यात्रा, सोमवार को सैकड़ों श्रद्धालु होंगे शामिल
इंदरगढ़ शीतला माता प्रांगण से रविवार 12 बजे 101 मीटर लंबी चुनरी लेकर रतनगढ़ वाली माता के दरबार के लिए विशाल चुनरी यात्रा शुरू हुई। शीतलामाता मंदिर पर पूजा अर्चना के बाद निकली यह यात्रा करीब 30 किलोमीटर लंबी है। यह यात्रा लगातार पैदल चलकर सोमवार को रतनगढ़ माता मंदिर तक पहुंचेगी।इस चुनरी यात्रा की खास बात यह है कि यह बीच रास्ते में कहीं नहीं रुकेगी ।