एत्मादपुर: टेढ़ी बगिया के पास स्थित दुकान से लैपटॉप लेकर फरार हुआ शातिर, पुलिस जांच में जुटी
Etmadpur, Agra | Dec 15, 2025 आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में दुकान से लैपटॉप चोरी का मामला सामने आया है। टेड़ी बागिया निवासी धर्मवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके घर में मोबाइल एसेसरीज व ऑनलाइन कार्य की दुकान है। शाम को कुछ देर बाहर जाने पर अज्ञात व्यक्ति लैपटॉप चोरी कर ले गया। पुलिस जांच में जुटी है, सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, आरोपी की तलाश जारी है।