चंदेरी: नयापुरा से 28 वर्षीय युवती लापता, पुलिस कर रही है तलाश
पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादिया उम्र 48 वर्ष निवासी खसियों की तलैया नयापुरा चंदेरी ने बताया कि 19 मार्च की शाम करीबन 5:00 बजे से मेरी बेटी उम्र 28 वर्ष घर से लापता हो गई जिसको बहुत तलाश किया मगर कहीं नहीं मिली। चंदेरी पुलिस ने फरियादिया के कहे अनुसार गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और गुमशुदा युवती की तलाश शुरू कर दी है।