आरा: सिकरिया हॉल्ट पर ट्रेन से गिरकर अधेड़ की हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Feb 2, 2025 दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर सिकरिया हाल्ट पर दोपहर ट्रेन से गिरकर एक अधेड़ की मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के सरना गांव निवासी स्व.गया राम के 55 वर्षीय पुत्र सुदामा राम है एवं वह पेशे से मजदूर थे।