आरा: डोढ़ा के टोला के समीप मवेशी कारोबारी को गोली मारकर ₹150 लाख रुपये छीनकर फरार हुए अपराधी
Arrah, Bhojpur | Feb 2, 2025 उदवंत नगर थाना क्षेत्र के डोढ़ा के टोला के समीप एक मवेशी कारोबारी को गोली मार डेढ़ लाख रुपए की छिनतई बदमाशों के द्वारा की गई है। जख्मी व्यक्ति की पहचान जमुआव गांव के रहने वाले भुटेली सिंह के पुत्र केदार सिंह के रूप में हुई है। उसने बताया कि वह मवेशी खरीदने के लिए पैसे लेकर गया था और वापस लौट रहा था तभी गोली मारकर पैसे छीन लिए।